फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला और जिला प्रशासन की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीतामढ़ी(भदोही)। नौ दिवसीय अखिल भारतीय राष्ट्रीय रामायण लवकुश जन्मोत्सव नवमी मेले में चाक चौबंद व्यवस्था के लिए बुधवार को जिला प्रशासन और मेला समिति की संयुक्त बैठक लवकुश इण्टर कालेज में हुई। मेला शुरू होने में महज तीन दिन बचे है लेकिन अब तक मेला क्षेत्र में कोई व्यवस्था नहीं दिखने से समिति के लोगों ने नाराजगी जताई। इस पर अधिकारियों ने व्यवस्था शुरू कराने का आश्वाशन दिया।
राहुल दुबे ने जर्जर सडको को दुरुस्त कराने, खराब हैंडपंपों को ठीक कराने के साथ ही बिजली व्यवस्था सुचारी किए जाने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पुलिस उपाधीक्षक रामकरन ने कहा कि ऐतिहासिक मेले को संपन्न कराने की जिम्मेदारी प्रशाशन की है। और व्यवस्था में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। कहा कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के अलावा महिला पुलिस, गोताखोर, पेयजल के लिए टैंकर, स्वास्थ्य विभाग की टीम, गंगा नदी में बैरिकेडिंग के साथ अन्य आवश्यक सुबिधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में थानाध्यक्ष कोइरौना अजय सिंह, चौकी इंचार्ज विनोद तिवारी, अवर अभियंता (विद्युत) रामनारायण यादव, महंत हरिप्रसाद मिश्रा, प्यारे शुक्ल, हौसिला प्रसाद मिश्र, मुन्नालाल पांडेय, प्रधान मिश्रीलाल, रूद्रपति दुबे, मनोज चौबे, श्याम जी सेठ, प्रिंसिपल लालमणि मिश्रा, रामधर पांडेय, सुरेश सेठ, धर्मेंद्र सिंह, सरकार शुक्ल, रमाशंकर, कल्लू गौड़ आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें