फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

130 बेरोजगारों को मिली नौकरी

Sat, 05 Sep 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें 945 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के बाद लखनऊ की निजी कंपनी के लिए 80 और एलआईसी के अभिकर्ता के लिए 50 बेरोजगारों का चयन किया गया।
विज्ञापन


लखनऊ की एमबीटी कृषि मार्ट प्रा. लि. के जिला प्रबंधक मो. हाशिम ने असिस्टेंट मैनेजर और सेल्स आफिसर के लिए बेरोजगारों का साक्षात्कार किया। इसमें 720 बेरोजगारों में से 80 को नौकरी के लिए चयनित किया गया।
इसी तरह भारतीय जीवन बीमा निगम भदोही के विकास अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, अनिर्वान मुखर्जी ने अभिकर्ता के लिए युवाओं का साक्षात्कार किया। साक्षात्कार में शामिल 125 अभ्यर्थियों में 50 का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी एके प्रजापति ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों का चयन हो गया है वह अपने सभी अभिलेख सही करा लें। इस मौके पर सत्यदेव, लायक हुसैन, लव कुमार मिश्र, विजय कुमार सरोज, अनिल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें