फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डीएम के तहसील आते ही फरियादियों की लगी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शनिवार को तीनों तहसीलों पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए कुल 130 प्रार्थना पत्रों में 17 का समाधान हुआ, जबकि 113 लंबित रह गए।
विज्ञापन

ज्ञानपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य आयोजन होना था। जिसको लेकर सुबह 10 बजे से ही तहसील संग जिला स्तरीय अधिकारी पहुंच गए, हालांकि सुनवाई कक्ष में ईक्का-दुक्का फरियादी ही जा रहे थे। दोपहर 12.10 बजे के करीब जैसे ही डीएम के आने की सूचना मिली अधिकारी से लेकर कर्मचारी सभी अलर्ट हो गए। डीएम ने पहुंचने के बाद परिसर में लगे स्टॉल का अवलोकन किया और उनके फायदे के बारे में भी जानकारी ली।
डीएम के आते ही ईधर-उधर टहल रहे फरियादियों की भीड़ सुनवाई कक्ष के द्वार पर लग गई। भीड़ अधिक देख कोतवाली प्रभारी ज्ञानपुर अश्वनी त्रिपाठी पुलिस कर्मियों संग सभी को लाइन में खड़े करते रहे। उसके बाद डीएम ने सुनवाई शुरू की। दोपहर दो बजे तक यहां कुल 38 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें छह निस्तारित किए गए। राजस्व, पुलिस और पूर्ति विभाग से जुड़ी अधिकतर शिकायतें आईं। लंबित शिकायतों का निस्तारण समय से न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि मामलों को गंभीरता से लिया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ यशवंत कुमार सिंह, एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, डीएफओ नीरज आर्या, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, एसडीएम मान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

भदोही तहसील में अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य , उप जिलाधिकारी शिव प्रकाश यादव ने जन शिकायतें सुनी। यहां 45 प्रार्थना पत्रों में पांच का निस्तारण हो सका। औराई में एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह, एसडीएम आकाश कुमार और सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह ने शिकायतें सुनी। यहां 47 प्रार्थना पत्रों में छह निस्तारित किया गया।
38 में छह मामलों का हुआ समाधान
स्थान: ज्ञानपुर तहसील। समय: दोपहर 12.10 बजे: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम गौरांग राठी के पहुंचते ही सभी अधिकारी से लेकर कर्मचारी सतर्क हो गए। करीब दो घंटे विलंब से जैसे ही डीएम पहुंचे फरियादियों की कतार लग गई। भीड़ अधिक देख पुलिसकर्मियों को समझाना पड़ा। बारी-बारी से सभी को सुनवाई कक्ष में जाने दिया गया। यहां आए 38 प्रार्थना पत्र में मात्र छह का निस्तारण हो सका। शेष के लिए टीम गठित की गई।

ज्ञानपुर। सदर तहसील में फरियादियों के बैठने की व्यवस्था नहीं दिखी। उमस और गर्मी के बीच वे पसीने से तर-बतर दिखे। न्याय की उम्मीद लेकर आई महिलाएं भी गर्मी से परेशान रहीं। सुनवाई कक्ष के बाहर एक भी पंखा न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
- संपूर्ण समाधान दिवस में सेमराध निवासी धर्मराज सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह पिछले दो साल से चकरोड से अतिक्रमण हटाने के लिए 30 से अधिक प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। ठीक रिपोर्ट लगाई गई है। अब तक अतिक्रमण नहीं हट सका।
विज्ञापन



-डीघ के बेरासपुर गांव के चंद्रेश, कमरूनिशा सहित दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें आरोप लगाया कि गांव में एक व्यक्ति द्वारा गांव के मध्य रास्ते पर निर्माण करा लिया गया है। पूर्व में तीन बार शिकायत की गई,लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी। आने जाने में काफी दिक्क्त होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें