फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूब कर बालक की मौत,कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। सुरियावां थाना क्षेत्र के बीरमपुर ताल स्थित तालाब में नहाते समय सोमवार की दोपहर अमिलहरा गांव निवासी साजन (13) पुत्र कल्लू बिंद की डूबकर मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस को बिना सूचना दिए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

साजन अपने अन्य साथियों के साथ खेल रहा था। आसपास के खेतों में बोई गई सब्जी और हरे चारे को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा पशुओं को खदेड़ने के बाद वह तालाब में नहाने चला गया। ताल का क्षेत्र होने के कारण तालाब नहर के पानी से लबालब था। नहाते समय वह गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। उसके साथियों ने साजन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। साजन के डूबने की जानकारी जैसे परिजनों को लगी, वह मौके पर पहुंच गए और जब तक उसे तालाब से बाहर निकालते, तब तक वह दम तोड़ चुका था। शव को पानी से बाहर निकालकर परिजनों ने स्थानीय घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर गांव में सियापा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें