फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारनाथ एक्सप्रेस का भदोही स्टेशन पर इस्तकबाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। गत एक माह से परिवर्तित रेल मार्ग से चलाई जा रही कामायनी एक्सप्रेस और सारनाथ एक्सप्रेस के वापस भदोही रेल खंड पर मिलने का रेलयात्रियों ने स्वागत किया है। लोग बुधवार को दोपहर सारनाथ एक्सप्रेस का स्वागत करने के लिए भदोही रेलवे स्टेशन पहुंच गए। सभासद दानिश सिद्दीकी के नेतृत्व में चालक का इस्तकबाल करते हुए लोगों ने डीआरएम के प्रति आभार व्यक्त किया और भदोही स्टेशन पर कुछ आर ट्रेनों के ठहराव तथा मुंबई, जयपुर के लिए ट्रेन बढ़ाने की मांग की।सभासद सिद्दीकी ने कहा कि डीआरएम ने आश्वासन दिया था कि 16 अप्रैल से ट्रेनें यथावत अपने पुराने रूट पर आ जाएंगी। उन्होंने वाला पूरा दिया जिसका शहरवाही तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। फूल माला, मिठाई और ढोल नगाड़े के साथ स्टेशन पर पहुंचे लोगों ने दोपहर 2.30 बजे स्टेशन पहुंच गए थे। दुर्ग से छपरा जा रही सारनाथ एक्सप्रेस 2.08 बजे स्टेशन पुहंची तो लोगों ने चालक को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान ढोल और नगाड़े बजाकर ट्रेन के आने का स्वागत किया।स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से रेहान हाशमी, जफर आदिल, लवकुश जायसवाल, आदिल सिद्दीकी, दिपक चौरसिया, रवींद्र पांडेय, अख्तर अंसारी, मनोज गुप्ता, सैय्यद शम्स, अंसार अंसारी, अमजद खां, टोनी मंसूरी आदि रहे।
--
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को छोड़कर सभी ट्रेनों का आवागमन ठप
23 अप्रैल तक रहेगी समस्या, यात्रियों की मुसीबत बढ़ी
भदोही। जंघई-लखनऊ रेलखंड के उतरेटिया-श्रीराजनगर स्टेशनों के मध्य हो रहे नान इंटरलाकिंग कार्य के भदोही स्टेशन से लखनऊ होकर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। लखनऊ की ओर आने-जाने वाले गाड़ियों में एकमात्र काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन हुआ बाकी ट्रेनें रद रहीं। इससे स्टेशन पर खास भीड़ नहीं दिखी। कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नान इंटरलाकिंग कार्य की घोषणा एक सप्ताह पूर्व करते हुए रेलवे ने उक्त ट्रेनों के रद होने की सूचना दे दी थी। जिससे स्टेशन पर भीड़ भाड़ अचानक कम हो गई है। स्टेशन से प्राप्त सूचना के मुताबिक वाराणसी - देहरादून जनता एक्सप्रस तथा हावड़ा - अमृतसर पंजाब मेल एक्सप्रास सोमवार से ही रद हैं। कुछ और ट्रेनों का परिचालन बुधवार से रोक दिया गया। हलांकि लखनऊ रूट पर एकमात्र काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को चलाया जा रहा है जिससे दिल्ली जाने वाली यात्रियों को राहत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें