फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर जयंती पर निकाली प्रभातफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। जैन समुदाय का पवित्र पर्व महावीर जयंती बुधवार को नगर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह दर्जनों धर्मावलंबी तहसील स्थित दुर्गा मंदिर पर जमा हुए और प्रभातफेरी निकाल कर समाज में एकता और अहिंसा का संदेश दिया। प्रभातफेरी रजपुरा कालोनी फेज प्रथम स्थित जैन मंदिर पहुंच कर प्रसाद वितरण के साथ समाप्त हुआ।
मंदिर में दिन भर चहल पहल रही। इस दौरान हुए भजन, कीर्तन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
राजकुमार बोथरा ने कहा कि भगवान महावीर ने जिओ और जीने दो संदेश दिया। आज उनकी सीख पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है। क्योंकि संसार में आतंकवादी घटनाएं बढ़ रही हैं। भगवान के बताए रास्ते पर चलने से इस वैश्विक समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 7.30 बजे दुर्गा मंदिर ने प्रभातफेरी रवाना हुई। इस दौरान जैन सामुदाय के लोगों ने भगवान के संदेशों अहिंसा परमो धर्म, जिओ और जीने दो का तख्तियों के सहारे प्रदर्शित किया और नारे लगाए। रथ पर रखी महावीर स्वामी की प्रतिमा का भक्तों ने आरती और वंदन किया। रास्ते में लोगों लोगों विशेषकर युवाओं को नशे की लत से बचाने का आवश्यकता पर जोर दिया गया। सोनल जैन ने भी भगवान महावीर के सिद्धांतो पर प्रकाश डाला। प्रभातफेरी में सुरेंद्र कुमार डागा, अशोक सुराना, मनोज सुराना, सुशील नाहटा, मनोहर लाल खाबिया, जेएस जैन, संतोक गोलछा, लोकेश बांठिया, रविंद्र बरड़िया, तरुण डागा, पारस बांठिया, जेठमल बांठिया, छतर सिंह गोलछा, सुरेंद्र जैन, प्रभा बोथरा, कुसुम डागा, वीणा बांठिया, उर्मिला बरड़िया, लवली बांठिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें