फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। होली पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी है। होली के हुड़दंग के बीच मिष्ठान्न समेत खाने पीने के उत्पाद मिलावट से बचे रहें इसके लिए खाद्य विभाग सक्रिय हो गया है। इसके तहत गुरूवार को गोला मंडी रोड स्थित गेस्ट हाउस में दूकानदारों, मिष्ठान्न, खोवा विक्रेताओं के साथ जागरूकता गोष्ठी में साफ सफाई और मिलावट के प्रति सचेत किया गया। जांच में कमियां मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
गोष्ठी को जिला अभिहित अधिकारी डा.मंजुला सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि किराना, खोवा, मिष्ठान्न समेत अन्य खाने पीने के दूकानदारों को दूसरों के प्रति सजग रहना होगा। कहा कि छोले-समोसे, मिष्ठान्न, आटा, दाल, तेल घी की दूकानों को साल के 365 दिन स्वच्छता के लिए सजग रहना होगा। कहा चंद दिनों बाद होली है। होली को लेकर विभाग गंभीर है। त्योहारी माहौल में लोगों के सेहत से खिलवाड़ की इजाजत नही दी जाएगी। इस दौरान लोगों बताया कि दो दर्जन दूकानों में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल भी मौजूद रहे उन्होंने भी दूकानदारों से साफ सफाई बनाए रखने का अपील की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिन्हा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयप्रकाश गुप्ता तथा विनोद वर्मा के अलावा शिव जायसवाल, संतोश, ब्रिजमोहन दास,. ताहिर अली, नदीम अहमद, साकिब हुसैन, आनंद चौरसिया, सुशील, मुमताज अहमद, मनोज, मोनू आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें