ज्ञानपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में मंगलवार को आयोजित समारोह में 150 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के बजट से औराई और भदोही विधासभा के लिए मिले 10 करोड़ से 80 से अधिक सड़कें बनाई जाएंगी। सांसद निधि से बने स्कूल भवन का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। विधायक निधि में कम बजट को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्वरित आर्थिक विकास निधि से पांच-पांच करोड़ दिया। जिससे 80 से अधिक ग्रामीण सड़कों की तस्वीर बदल जाएगी। इस दौरान सांसद निधि से बने 25 स्कूल भवन का लोकार्पण और 14 का शिलान्यास किया। मौके पर भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे, गोरेलाल पांडेय आदि रहे।