फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मुद्दों को लेकर आज धरने पर बैठेंगे औराई प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई तहसील क्षेत्र के तीन प्रमुख मुद्दों को लेकर बुधवार को तहसील परिसर में औराई ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र ग्रामीणों, प्रधानों के साथ धरने पर बैठेंगे। मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर धरने की अनुमति ली। प्रमुख मांगों में तीन जिलों को जोड़ने वाले औराई चौराहे पर फ्लाईओवर के बजाय अंडरपास बनाया जा रहा है, जिससे आमजन को समस्या हो रही है। माधोसिंह बाजार में संक्रमणीय भूमिधरी में घर बनाने वालों को बेदखल कर मुआवजा भी नहीं दिया गया। तहसील रोड पर अंडरपास न बनने से लोगों को काफी परेशानी सहनी पड़ती है। आरोप है कि तीनों प्रमुख मुद्दो को एनएचआई ने ध्यान नहीं दिया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें