ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से सभी किसानों को लाभ दिलाने के लिए जिलाधिकारी ने कमर कस ली है। 14 फरवरी को शासन के दूत का आगमन या फिर तहसीलों में खसरा-खतौनी के लिए मची मारामारी, राजस्व कर्मियों की ओर से लाभ दिलाने के लिए हो रही अवैध वसूली आदि की शिकायतों पर विराम लगाते हुए कृषि विभाग के साथ तहसील कर्मचारियों को अभियान चलाकर आनलाइन कराने का निर्देश दिया है।
बताया कि योजना के तहत दो हेक्टेयर तक के किसान अपनी खसरा खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, घोषणा पत्र संबंधित तहसीलों सबद्घ गांव के लेखपालों को किसान 14 फरवरी तक उपलब्ध कराएं। साथ ही साथ लेखपाल, कृषि विभाग के कर्मी अभियान चलाकर पंजीकृत सभी कृषकों का सत्यापन करते हुए छूटे किसानों का ऑनलाइन कराएंगे। तभी लाभार्थी किसानों को डीवीटी के माध्यम से छह हजार रुपये की धनराशि उनके खातों में भेजी जा सकेगी। यह भी बताया कि उक्त योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है, जिसे पूरा कराना विभाग का कार्य है। अभियान के तहत किसानों से अवैध वसूली, अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।