फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों की आवाज सुनने वालों को मिलेगी सता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय प्रधान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानों की मांगों पर ध्यान देने वाली सरकार ही देश पर राज करेगी। संविधान में प्रधानों को मिले 29 अधिकारों को सरकार पूर्णतया लागू करे अन्यथा प्रधान चुप बैठने वाले नहीं है।
विज्ञापन

वह मंगलवार को ज्ञानपुर के पटेल नगर स्थित दिव्या लान में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आजादी के पूर्व ग्राम पंचायतों को अंग्रेजों ने तोड़ा और उसके बाद अंग्रेजी हुुकूमत के नक्शेकदम पर सरकारें भी काम कर रही हैं। सरकार अगर गावों को स्वराज का अधिकार दे तो 90 फीसदी समस्याएं स्वत: खत्म हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार 73वें संविधान संशोधन के तहत अधिकार दिलाए, देश में समान पंचायत राज व्यवस्था लागू करने, प्रधानों को सम्माजनक मानदेय, मृतकों को 20 लाख बीमा राशि की मांगे पूरी करे। इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में 28 जनवरी को सहारनपुर से निकली ग्राम स्वराज जागृति यात्रा मंगलवार शाम चार बजे जिले में पहुंची। चौरी के कंधिया से जिले के प्रधानों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। उसके बाद दर्जनों वाहनों से प्रधानों का काफिला जिला मुख्यालय पहुंचा। यहां पर मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांगो का ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण उपाध्याय, प्रदेश मंत्री श्रीराम दूबे, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा समेत कई प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें