फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान पाकर रेलवे सुरक्षा कर्मियों को दिया धन्यवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ट्रेन संख्या 12792 में यात्री राम सजीवन का बैग छूट गया। जिसे बुधवार को रेलवे सुरक्षा कर्मियों ने इलाहाबाद स्थित रेलवे सुरक्षा बल कार्यालय में यात्री को सौंपा। बैग में सामान सुरक्षित पाकर यात्री ने सुरक्षाकर्मियों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को रामसजीवन का बैग यात्रा के दौरान छूट गया था। यात्रियों ने कोच संख्या एस 12 में लावारिस बैग पड़े होने की सूचना दी। ड्यूटीरत कांस्टेबल राम सिंह और शिव प्रसाद ने बैग को कब्जे में लेकर इलाहाबाद रेलवे सुरक्षा बल को सौंपा। बैग में मिले मोबाइल नंबर के माध्यम से रामसजीवन को सूचना दी गई। सुरक्षा बल कर्मियों ने बताया कि बैग के स्वामी रामसजीवन पुत्र बैजनाथ पासवान निवासी मेघपुर सिधारा थाना महुआ जिला वैशाली बिहार के निवासी हैं। मंगलवार को इलाहाबाद स्थित सुरक्षा बल ऑफिस पहुंच कर राम सजीवन ने बैग की जांच-पड़ताल की, जिसमें 1950 रुपये, कपड़े और खाने- पीने का सामान टिकट समेत सुरक्षित पाकर रेलवे सुरक्षा बल को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें