फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं हो स्वारोजगार तो देश करेगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


्रऊंज। भदोही ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार को औराई ब्लॉक के मर्चवार गांव में पेपर बैग और लिफाफा बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कहा गया कि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी तो देश का विकास होगा।
विज्ञापन

पॉलीथिन से मुक्ति के लिए पेपर बैग और लिफाफा बनाने के लिए ग्रामीण स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत पांच जनवरी तक मर्चवार गांव में 35 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार स्थापना की इच्छुक महिलाओं को बैंक से ऋण भी उपलब्ध कराने की योजना है। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सरकार ऋण प्रदान कर स्वरोजगार में महिलाओं की भूमिका को बढ़ावा देना चाहती है। प्रशिक्षण समन्वयक देवेंद्र दूबे ने कहा कि महिलाएं देश की आधी आबादी हैं, जिससे उन्हें रोजगारपरक बनाकर देश की आर्थिक स्थिति में एक बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह फौदीपुर और नकटापुर में 70 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर चुके हैं। उन्हें 29 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में डीएम की ओर से प्रमाण पत्र दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें