फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के प्रति जागरूक करते गुब्बारा उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। नववर्ष की पूर्व संध्या पर स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 अभियान जागरूकता के लिए सोमवार को सायं 5 बजे पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने विशाल गुब्बारा आसमान में उड़ा कर लोगों से सहयोग मांगा। पालिका प्रांगण में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2019 को स्वच्छता वर्ष घोषित किया है। जिसकी सफलता में जन जन की सहभागिता आवश्यक है।
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करने के लिए 14 फीट लंबाई और चौड़ाई वाले इस गुब्बारे को सभासदों की उपस्थिति में छोड़ा गया। बताया कि गैस भरा गुब्बारा 54 फीट उपर आसमान में स्थिर होकर लोगों को संदेश देता रहेगा। गुब्बारे पर बड़े अक्षरो में स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 लिखा हुआ है। अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2019 खत्म होते होते समूचा राष्ट्र स्वच्छ और सुंदर हो जाए। यह तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक सहयोग करे। उन्होने लोगों से घर का कूड़ा सड़क पर न फेंकने का आह्वान किया। इस मौके पर करुणा शंकर दूबे, गुलाम संजरी, हसीब खां, प्रिंस गुप्ता, शफीक अहमद, संजय यादव, रमेश प्रजापति, अरविंद मौर्य, मुन्नीलाल यादव, जितेंद्र यादव, सुजीत यादव, हन्नान अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें