फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर के जरिए खुशी देने की कोशिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


ज्ञानपुर। नए साल पर खुशियां मनाने और खुशियां बांटने की तैयारी तेज हो गई है। जिले में सक्रिय संगठन के लोगों ने कहीं स्वास्थ्य शिविर तो कहीं ब्लड डोनेशन कैंप लगाने की तैयारी की है। वहीं नए साल पर जिले के चुनिंदा मंदिरों पर भी नया साल मनाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

नए साल पर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे मरीजों के जीवन में जिंदगी की एक नई आस भरने के लिए सृजन संस्था की ओर से महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की ओर से सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं से दूर गरीबों के नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के जरिए नए साल का तोहफा देने की तैयारी है। इसके तहत औराई क्षेत्र के भवानीपुर प्राथमिक विद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का उदेश्य नए साल पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देकर खुशहाली देना है। इसी प्रकार ज्ञानपुुर नगर स्थित बाबा हरिहर नाथ मंदिर में नए साल पर भक्तों को भगवान का यादगार दर्शन कराने के लिए खास तौर पर तैयारी की गई है। पूरे मंदिर परिसर को सुगंधित पुष्पों से सजाया गया है। मंदिर के बाहर दुकानों पर अतिरिक्त फूलों के साथ विशेष पूजन सामग्री मंगाई गई है। इसी प्रकार नगर के सब्जी मंडी समेत कई जगहों पर नए साल पर विशेष पार्टी का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें