भदोही। डॉ. रामखेलावन पांडेय इंटर कॉलेज में रविवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक, इंजीनियर बनकर समाज में नाम कर रहे विद्यालय के पुरातन छात्रों को सम्मानित किया गया। एक दर्जन छात्रों को राज्यसभा सदस्य रामसकल, विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी और पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वर्तमान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अतिथियों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य रामसकल ने कहा कि पुरातन छात्र किसी भी विद्यालय के धरोहर होते हैं। वे जो मुकाम हासिल करते हैं, उसमें विद्यालय के योगदान को कम नहीं किया जा सकता। उन्होंने नए छात्रों से पुराने छात्रों के पद के साथ परिचय कराया और उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। अतिथियों ने पुराने छात्रों को बारी बारी से स्मृति चिह्न दिया गया।
प्रधानाचर्य वीरेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि डॉ. अश्वनी मौर्य, सीए प्रशांत सोनी, शिक्षक आलोक श्रीवास्तव और पुष्पेंद्र पाठक, अधिवक्ता अंकित पांडेय, खिलाड़ी आदर्श श्रीवास्तव, व्यवसायी राम कुमार मुड्ढा एवं प्रशांत मिश्र, जिला प्रचारक रेनूकूट अनुराग दूबे, गौरव दूबे आदि को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
कोमल राय, अंजलि विश्वकर्मा, पूजा यादव, आध्या दीक्षित, सोनम राय, साक्षी राय, रिया गुप्ता, अमिशा गुप्ता, सानिया, काजल यादव, अंजली गुप्ता, पायल गुप्ता, त्रिशा सरोज आदि ने अपने मनोहारी कार्यक्रमों से समां बांध दिया। संचालन शिक्षक नीरज तिवारी ने किया। प्रबंधक ओमप्रकाश पांडेय ने आभार व्यक्त किया। डीआईओएस अशोक चौरसिया, मिठाई लाल दूबे, रवींद्र दूबे, संतोष तिवारी, ऋृचा सिंह, संगीता खन्ना, भगवान सिंह, गोविंद हर्ष, विनीत बरनवाल, कौशल गुप्ता, मुकेश दूबे, सुभाष मौर्य, अशोक पाठक, गिरधारी जायसवाल, राहुल कश्यप, प्रभु सेठ आदि उपस्थित रहे।