फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थीम %उत्सव% से झंकृत हुआ डीपीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीतामढ़ी। दयावंती पुंज मॉडल स्कूल सीतामढ़ी का स्थापना दिवस और वार्षिकोत्सव समारोह शुक्रवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। थीम ्‘उत्सव’ पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उद्योगपति पंडित सत्यनारायण प्रकाश पुंज और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के उप कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का श्रीगणेश सरस्वती वंदना वीणा वादिनि वर दे....गीत, संगीत की स्वर लहरियों पर छात्राओ ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति से लोगों को आनंदित कर दिया। इसके बाद नृत्य के साथ स्वागत गीत की प्रस्तुति अत्यंत मनोहारी रही। आकर्षक परिधान में सजे संवरे प्राइमरी के नन्हे मुन्ने बच्चे जब भव्य स्टेज पर झिलमिलाए तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। बच्चों के करिश्माई डांस पर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। इसी तरह देश भक्ति पर आधारित गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति देख लोग गदगद हो गए। नाटक के माध्यम से लड़कियों के शिक्षित करने पर जोर दिया। पपेट डांस, ग्रुप कौवाली आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमो को लोगों ने खूब सराहा। मराठी, पंजाबी, बंगाली, गुजराती, हिंदी आदि भाषाओं और संस्कृतियों के विभिन्न परिधानों में बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रिंसिपल डॉ राजकुमारी ने आगंतुको का स्वागत करते हुए स्कूल का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड पेश किया। मौके पर ओपी चौधरी, प्रेमलता मिश्रा, जीके जैन, कैलाश चंद्र, कमला शंकर मिश्रा, राहुल दूबे, सभाजीत सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें