फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क और पाईपलाइन का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। नगर के मर्यादपट्टी वार्ड संख्या चार में शुक्रवार को नगर पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने नई सड़क और पेयजल लाइन का शिलान्यास किया। सभासद रचना अरविंद मौर्या ने बताया कि कल्लू विश्वकर्मा के मकान से मेन रोड तक इंटरलॉकिंग व पाइप लाइन विस्तार का कार्य लंबित था। जिसके लिए पालिकाध्यक्ष ने नागरिकों को आश्वस्त किया था। आज लोगों की मांग पूरी हो गई। सड़क और पाइपलाइन पर 10 लाख की लागत आएगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने खुद फावड़ा चलाकर शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यदायी एजेंसी से गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए मानक के अनुसार निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया। सभासद ने कहा कि यह कार्य हो जाने के बाद वार्ड के लोगों को काफी सहुलियत हो जाएगी तथा काफी हद तक पेयजल संकट दूर हो जाएगा। इससे पहले वार्ड में पहुंचने पर मोहल्ले के लोगों ने अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अरविंद मौर्य, करुणा शंकर दूबे, गिरधारी जायसवाल, सुजीत यादव, विनीत बरनवाल, आशीष जायसवाल, अजय सिंह, दूधनाथ दूबे, शिवबालक विश्वकर्मा, सुमित विश्वकर्मा, कल्लू विश्वकर्मा, कन्हैया यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें