फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। इलाके के डेहरिया गांव निवासी एक बालक की किट से जांच में डेंगू पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की ओर से उसे मंडलीय चिकित्सालय वाराणसी रेफर किया गया। इसके बाद महकमे की ओर से नगर में युद्ध स्तर पर मच्छररोधी दवा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

डेहरिया निवासी वैभव (06) पुत्र कृष्णा सिंह की गत दिनों अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। डेंगू के लक्षण दिखने पर डाक्टरों ने डेंगू किट से जांच की तो डेंगू की पुष्टि हुई। डाक्टरों ने उसे वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे क्षेत्र में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। वहीं गोपीगंज उप डाकघर के डाक सहायक सत्यनारायण को भी मच्छर जनित बीमारी से पीड़ित बताया जा रहा है। अबतक सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अभय सिंह समेत तीन लोगों की डेंगू से जान जा चुकी है। सीएचसी के सीएमएस डॉ. आशुतोष पांडेय ने बताया की उक्त बालक में डेंगू की पुष्टि होने पर वाराणसी रेफर किया गया। इसकी रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें