फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलों में स्क्रीनिंग के लिए उमड़े किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। ऋणमाफी योजना के तहत बृहस्पतिवार को तीनों तहसीलों में लगाए गए शिविर में अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए किसान उमड़ पड़े । अलग-अलग काउंटरों पर उपस्थित लेखपालों ने एक-एक करके कागजातों का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान डीएम विशाख जी ने तीनों तहसीलों का औचक निरीक्षण कर तहसीलदार और लेखपालों को दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिया कि ऋणमाफी योजना के पात्र लाभार्थियों का स्क्रीनिंग कराने के बाद प्रत्येक दशा में निर्धारित मानक के अनुरूप उनके हस्ताक्षरित शपत्र पत्र दिलाना सुनिश्चित करें ताकि वे लाभान्वित हो सकें। इस कार्य में कही से भी किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजना के क्रियान्वयन के लिए रणनीति बनाकर युद्ध स्तर पर काम किया जाए। एसडीएम और तहसीलदार से कहा कि वह प्रतिदिन अपने-अपने तहसीलों के लेखपालों के साथ बैठक कर ऋण माफी किसान लाभार्थियों के समस्त कागजात/अभिलेख का अवलोकन करें। कौन सीमांत/लघु कृषक है, मानक के अनुरूप आता है कि नही पूर्ण विवरण देखने के बाद लाभार्थियों की सूची को अंतिम रूप दें। इस मौके पर एडीएम हरिलाल यादव, एसडीएम ज्ञानपुर सुनील कुमार, भदोही आशीष कुमार यादव समेत अन्य राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें