फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: 255 मामलों में 13 निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औराई (भदोही)। चकवां मेले के मद्देनजर मंगलवार को अवकाश होने से बुधवार को जिले के तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तीनों तहसीलों में आए 255 प्रार्थना पत्रों में मात्र 13 का निस्तारण हो सका। शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपा गया। संपूर्ण समाधान दिवस पर शासन के मंशानुसार लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। डीएम विशाख जी ने अफसरों को चेताया कि कार्यशैली में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

औराई तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम विशाख जी के अलावा औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने लोगों की समस्याएं सुनी। डीएम ने अफसरों से कहा कि आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग का स्टाल लगाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने छह दिव्यांगों को प्रमाणपत्र जारी किया तो समाज कल्याण ने पेंशन के दो मामलों का निस्तारण किया। विभिन्न विभागों से 104 शिकायती पत्र आए, जिसमें 11 का तत्काल निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील समाधान दिवस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुसार काम करें अन्यथा सख्ती की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम औराई केशवनाथ, सीएमओ सतीश सिंह, डीएसओ संजय पांडेय, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह, ज्ञानपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम ज्ञानपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। तहसील में आए 95 प्रार्थना पत्रों में दो का निस्तारण किया गया। भदोही तहसील में एसडीएम आशीष कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। यहां विभिन्न विभागों के आए 56 मामलों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें