फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थो की जांच के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। जिले में बिक रहे मिलावटी, मानक विहीन खाद्य पदार्थों के खिलाफ जांच अभियान चलाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन महकमे ने कमर कस ली है। 19 जुलाई से जिले में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए पांच दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। सावन के मद्देनजर मिलावटी और मानक विहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री कर रहे दूकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान के लिए जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी मानिकचंद ने तहसीलवार कमेटी गठित की है। उन्होंने बताया कि जांच, निरीक्षण और छापेमारी की निगरानी वे खुद करेंगे।
विज्ञापन

जिले में मिष्ठान, जलपान, किराने की दूकानों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों में मानक की अनदेखी की जा रही है। कम मूल्य पर सामान बेचकर लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया जाता है। ऐसी खाद्य सामग्री का सैंपल जांच कराने पर मिलावटी या मानक विहीन निकलता है तो दूकानदार और कंपनी पर जुर्माना लगाया जाता है लेकिन, विभागीय मिलीभगत से कई बार ऐसी दूकानों से सैंपल भेजे जाते हैं, जो दूकानदार विभाग के रखे गए मध्यस्थों के हिसाब से नहीं चलते हैं। जबकि विभाग के कर्मियों, अधिकारियों को सुविधा से संतुष्ट कर देने वाले दूकानदारों के यहां से सैंपल नहीं भेजे जाते। विभाग के नए एफएसओ ने इसकी शिकायत मिलने पर अभियान चलाने का निर्देश दिया है। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी मानिकचंद ने बताया कि पांच-पांच दिनों के अभियान चलाने के लिए टीम गठित की गई है। बुधवार से जिले में अभियान चलाया जाएगा। किसी के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें