फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों और पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार की रात आतंकी हमले में सात तीर्थ यात्रियों की मौत पर जिले के नागरिक मंगलवार को बिफर पड़े। गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए लोगों ने पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हमले की जानकारी होने पर मंगलवार को हरिहरनाथ मंदिर के पास पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार से आंतकियों से सख्ती से निपटने के लिए मांग की। अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा और आतंकियों के खिलाफ लचर नीति अपनाने पर केंद्र सरका र के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने आतंकियों के आका और पाकि स्तान को चेताया कि वे भारत के धैर्य की परीक्षा न लें। क्योंकि जिस दिन देशवासियों का आक्रोश फूटेगा, विश्व के मानचित्र से पाकिस्तान का नाम और निशान मिट जाएगा। कहा कि आतंकियों का यह हमला अमरनाथ यात्रियों पर ही देश के आस्था पर हमला है। इसे भारतीय हरगिज बर्दाश्त करेंगे। अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा न कर पाने पर केंद्र सरकार के नीतियों की आलोचना की। कहा कि देश की सुरक्षा के लिए आक्रामक कार्रवाई की जरूरत है। न कि पीडीपी जैसी पार्टी के साथ जम्मू कश्मीर में सरकार चलाना। प्रदर्शन के साथ ही जमकर विरोध में नारेबाजी भी की। इस मौके पर अंशुमान मिश्रा, गुड्डू गुप्ता, सूरज दुबे, पारसनाथ, अमरनाथ यादव, नन्हें चौरसिया, सत्य प्रकाश, वकील शुक्ला, बीनू, राजेश दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें