फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही प्रीमियर लीग सीजन-3 में 120 खिलाड़ियों की लगी बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आईपीएल की तर्ज पर जिले में होने वाली भदोही प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन-3 को लेकर रविवार को खिलाड़ियों के नीलामी की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन

नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित नीलामी प्रक्रिया में आठ टीम मालिकों ने अपनी-अपनी टीम के लिए 120 खिलाड़ियों की बोली लगाई।
आयोजकों ने अधिकतम बोली तीन हजार रुपये तय की थी। उद्घोषक मोहम्मद आदिल ने नीलामी प्रक्रिया पूरी कराई।
इस बीच कई बार ऐसा मौका आया, जब एक खिलाड़ी पर दो टीमों ने बोली लगा दी। ऐसी स्थिति में चिट के माध्यम से खिलाड़ियों के लिए टीम का चयन हुआ।
सबसे अधिक बोली वाले खिलाड़ियों में दिलीप कुमार, महेश बिंद, आशीष चौरसिया, साहिद बिंद, अर्पित तिवारी, आयुष यादव और अभिषेक यादव रहे। जिले में आईपीएल की तर्ज पर बीपीएल की शुरुआत हुई है। इससे जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच मिल रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान राजपूत ढाबा, शक्ति ढाबा, आर्यन मौर्य डेयरी, श्री ऑटो एजेंसी, किंग ऑफ ज्ञानपुर, एक्सपर्ट व्यू ऑटोमेशन, प्रिंस कम्युनिकेशन और दूबे 11 की टीम रही। इस दौरान आयोजक अतुल तिवारी, शिवम शुक्ला, अंकित दुबे, जीशान अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें