फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 36 गांवों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, 3 किमी तक गड्ढे ही गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्रोइ। स्थानीय बाजार से बौलिया मानिकपुर की ओर जाने वाली सड़क तीन किलोमीटर तक बदहाल है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

गड्ढे में पानी भरने से राहगीर रोजाना गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस मार्ग से 36 से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते हैं।
सर्रोइ प्रधान नीलम पांडेय ने बताया कि मार्ग के दोनों तरफ की नालियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
इससे मार्ग पर गंदा पानी बह रहा है। सड़क की मरम्मत के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है।
इस संबंध में अवर अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि इस मार्ग की मरम्मत के लिए मसौदा शासन को भेजा गया है।
दुलमदासपुर मार्ग की मरम्मत के लिए मसौदा तैयार किया गया है। शासन से स्वीकृति मिलने पर कार्य कराया जाएगा। शासन की अनुमति का इंतजार िकया जा रहा है। इसके बाद ही कार्य शुरू कराया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें