फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मानसिक स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे 120 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के चौरी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न रोगों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं जनता को उपलब्ध करा रही है, जो सराहनीय है।
बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को लोगों को सीएचसी भदोही में मानसिक रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलेंगी। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. समीर उपाध्याय ने बताया कि आज के शिविर में 120 मरीज आए।
मरीजों की ओपीडी डाॅ. अभिनव पांडेय, डाॅ. अमित पाराशर व डाॅ. शांति ने परामर्श देकर दवाएं भी दी गई। उन्होंने कहा कि मानसिक रोगों का जितनी जल्दी हो सके उपचार शुरू कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन हर्ष कुमार राय द्वारा किया गया। शिविर में डाॅ. शिव सागर कुशवाहा, चंद्र प्रकाश राव, पूनम श्रीवास्तव, डॉ. अफरोज आलम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें