फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फिर रद्द रही बनारस-नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड में भदोही-जंघई रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। ट्रेनों के 9-9 घंटे विलंब से चलने से कड़ाके की ठंड में रेलयात्रियों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। मंगलवार को बनारस से नई दिल्ली को जाने वाली 15127 केवी एक्सप्रेस रद रही। वहीं नई दिल्ली-बनारस केवी एक्सप्रेस 8.15 घंटे व ग्वालियर-बनारस 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस 8.45 घंटे देरी से भदोही स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन

ठंड और शीतलहर में रेलयात्रियों को भारी कष्ट झेलना पड़ रहा है। कंफर्म टिकट हाथ में होते हुए भी यात्रियों की रातों की नींद उड़ गई है। हर दूसरे तीसरे दिन कहीं केवी एक्सप्रेस रद है, तो कहीं जनता एक्सप्रेस। इतना ही नहीं ट्रेनों के आठ से नौ घंटे देरी से चलने से परेशानी और बढ़ गई है।
मंगलवार को देरी से चलने वाली अन्य ट्रेनों में बनारस-ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस 5.15 घंटे, दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस चार घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 3.15 घंटे व अन्य रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें