फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 11.95 लाख से 120 मीटर नाली और इंटरलॉकिंग का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया नगर पंचायत की सड़कों और गलियों की दशा सुधारने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चेयरमैन बेबी एबरार के पति एबरार अली ने वार्ड नंबर सात के पराइ गली मुन्नू मास्टर के मकान से वाजिद के मकान तक लगभग 120 मीटर नाली व इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास किया। निर्माण कार्य पर 11.95 लाख रुपये खर्च होंगे। घोसिया नगर पंचायत की सड़कें काफी समय से बदहाल हैं। जिसे सुधारने को लेकर समय-समय पर मांग उठती रही है। बोर्ड की बैठक में सभासदों की ओर से इसे लेकर प्रस्ताव भी दिया गया था। अब वार्ड सात में रोड के साथ जलभराव की समस्या से भी निजात दिलाया जाएगा। काफी समय से यहां जलभराव की समस्या बनी थी। खासकर बारिश के सीजन में काफी दिक्कत होती थी।
विज्ञापन

अब 11.95 लाख से वार्ड में 120 मीटर नाली व इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि नगर की समस्याओं का बारी-बारी समाधान किया जा रहा है। इसके निर्माण से काफी दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। मौके पर हाजी अयूब, शमशाद सलमान, अहमद सबरीना, बाबू, जमील, वाजिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें