फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चार ब्लॉकों के कम उत्पादकता वाले 120 गांव मोटे अनाज की खेती के लिए होंगे चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। संयुक्त कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय की अध्यक्षता में मंगलवार को कृषि भवन घरांव में हुई बैठक में कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें डीघ, औराई, सुरियावां और भदोही ब्लॉक में कम उत्पादकता वाले 30-30 गांवों का चयन करने पर जोर दिया गया। कहा गया कि इन गांवों में 10 से 20 किसानों का क्लस्टर बनाकर उन्हें मोटे अनाज की खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि मोटे अनाज की खेती के लिए शासन स्तर से अनुदानित बीज मिला है। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसानों को जल्दी ही इसका वितरण किया जाएगा। ताकि इससे किसान खेती कर लाभ कमा सकें। उन्होंने बताया कि विभाग की वेबसाइट पर किसान 10 मई तक आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि किसानों को नि:शुल्क बीज के किट का वितरण किया जाना है। जिसमें 150 किट सावा, 150 किट कोदो, 150 किट रागी और संकर बाजरा के 300 किट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें