ऊंज। डीघ विकास खंड के कुरमैचा गांव में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और तहसील प्रशासन की टीम पहुंची। कोरोना संक्रमित प्रसूता की बस्ती को सील कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुलाबशंकर यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की 12 टीमों ने सर्वे किया। आठ लोगों में सर्दी, बुखार का लक्षण मिला तो उनका स्वैब जांच के लिए भेजा गया। 75 लोगों को गांव में क्वारंटीन किया गया।
तहसीलदार ज्ञानपुर देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार अंजनी कुमार, एसआई अलगू राम यादव और लेखपाल दिनेश शर्मा ने फल, सब्जी, राशन एऔर दूध के लिए पांच दुकानदारों को परमिशन दिया। सर्वे टीम में 12 एएनएम, 27 आशा और चार सुपरवाईजर रहे। इस मौके पर लोलारख सिंह, कुंज बिहारी मिश्र, शत्रुघ्न दूबे, रंजना चतुर्वेदी, रेनू शर्मा, राम सवारी आदि रहे।