फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन नगरी में रक्तदान कर 12 लोग बने महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कहते हैं कि असली जीवन तो वही है जो दूसरों के भी काम आए। कुछ इसी सोच के साथ शुक्रवार को कालीन नगरी यानी भदोही के 12 लोगों ने रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने का संकल्प लिया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ज्ञानपुर स्थित महाराज चेत सिंह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में महिला, पुरूष, चिकित्सक सभी ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चले शिविर में कुल 30 लोगों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके शर्मा ने सुबह करीब दस बजे फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद पांडेयपुर भिखारीरामपुर गांव निवासी पवन पांडेय ने पहला रक्तदान दिया। इनके रक्तदान करने के बाद एक के बाद एक करके दो बजे तक लोग आते रहे। पहले पंजीकरण कराया उसके बाद हीमोग्लोबिन, बीपी जांच के बाद जो लोग स्वस्थ मिले उन्होंने रक्तदान किया। सीएमएस डॉ. शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। जो लोग रक्तदान कर रहे हैं वह महान हैं। इसके कई फायदे हैं। एक तो दूसरों की जिंदगी बचाने में इनका खून काम आएगा। इससे आत्मीय सुख मिलता है। इसके साथ ही जो लोग रक्तदान करते हैं उन्हें बीमारी होने का कम ही मौका होता है। हृदय, कैंसर और लीवर की समस्याएं जल्दी नहीं होतीं। अंत में जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने सभी को रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र दिया।
इन लोगों ने किया रक्तदान
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगे शिविर में पांडेयपुर सरवतखानी के पवन पांडेय, डॉ. जेएस बिंद, देवनाथपुर के अमन पांडेय, नारायणपुर की अर्चना सिंह, घरांव के धर्मेंद्र ने 12 बजे से पहले रक्तदान कर दिया था। इसके बाद कोइरौना के राहुल गुप्ता, भदोही के प्रीतम, ज्ञानपुर प्रोफेसर कॉलोनी के फैज अहमद, सराय ज्ञानपुर के शाहबाज, कुरौना के अमित दुबे, जाठीरामापुर के जय प्रकाश सिंह व हरियांव के बिरजू ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें