फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खराबी से 12 घंटे आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। विद्युत विभाग की जर्जर व्यवस्था के चलते शुक्रवार को कारपेट सिटी और इंदिरा मिल फीडरों की बिजली सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक बाधित रही। लचर व्यवस्था का आलम यह है कि खराबी कारपेट सिटी फीडर में आई लेकिन कटौती कारपेट सिटी के साथ साथ इंदिरा मिल फीडर के उपभोक्ताओं को भी झेलनी पड़ी। वह इसलिए कि कुछ महीनों से इंदिरा मिल फीडर की व्यवस्था भी कारपेट सिटी के भरोसे चलाई जा रही थी।
विज्ञापन

जानकारी हो कि फीडरों में जर्जर व्यवस्था के चलते आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित होती रहती है। शुक्रवार को कारपेट सिटी फीडर का इनकमिंग केबल बर्स्ट हो जाने से सुबह नौ बजे बिजली गुल हो गई। लगभग तीन महीने पूर्व इंदिरा मिल फीडर के मदारीपुर ट्यूब वेल के पास भूमिगत केबिल जल जाने के बाद उसे भी कारपेट सिटी फीडर से जोड़ दिया गया था इसलिए आज दोनो फीडरों के उपभोक्ताओं को भारी कष्ट झेलना पड़ा।सुबह 9 बजे से शाम तक लोग केवल अंधेरे मे बैठे रहे। कहीं पिछले 12 घंटों तक जेनरेटर के शोर से लोग परेशान रहे तो कहीं निजी सबमर्जिबल की सहायता से लोग पानी लेते दिखे। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश रहा कि यदि इंदिरा मिल फीडर की व्यवस्था पहले ही ठीक रखी गई होती तो आज यह दिक्कत न होती। लोगों ने बताया कि एक ही फीडर पर अत्यधिक लोड डाले जाने से इनकमिंग केबिल जल गया।
कटौती से चौरी रोड, बाजार सलावत खां, जमुंद, मलिकाना, बाजार सरदार खां, आलमपुर, घमहांपुर, मथुरापुर, रामसहायपुर, बाइपास मार्ग, जमुनीपुर, महबूबपुर आदि मोहल्ले प्रभावित रहे। सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक लोग बिजली के लिए तरस गए। कारपेट सिटी फीडर के जेई कुँवर ज्योति प्रकाश ने बताया कि हम लोग सुबह से खराबी रको दूर करने में लगे रहे। जो देर रात बिजली बहाल हो सके।
विज्ञापन

मदारीपुर में हमारा केबिल रेलवे पटरी के नीचे से डाला गया है। कुछ माह पूर्व केबिल में खराबी आने के बाद रेलवे ने पुन: रेलवे लाईन के नीचे से केबिल डालने की अनुमति नहीं देने से एक ही फीडर से दोनो का काम चलाया जा रहा था। हम लोगों ने अनुमति के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। राम कुमार, एक्सईएन विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें