फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर अतिक्रमण के विरोध में पानी टंकी पर चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। गोपीगंज थानाक्षेत्र के कौलापुर (चकविजयी) गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक अपनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसका कहना था कि दबंग किस्म के निवर्तमान प्रधान अपनी जमीन से सटी उसकी जमीन में भी जबरन निर्माण करवा रहे हैं। पुलिस-प्रशासन उसकी सुन नहीं रहा है। इसके बाद मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी ने जांच कराने का आश्वासन देकर उसे टंकी से नीचे उतारा। युवक के हाई प्रोफाइल ड्रामे से करीब ढाई घंटे तक पुलिस-प्रशासन हलकान रहा।
विज्ञापन

कौलापुर के राजस्व गांव चकविजयी निवासी विजय प्रजापति बृहस्पतिवार को सुबह 12 बजे के आसपास पानी की टंकी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। वह निवर्तमान ग्राम प्रधान उषा मिश्रा के पति पर उसकी जमीन में निर्माण कराने का आरोप लगा रहा था। साथ ही टंकी से कूदकर जान देने की धमकी दे रहा था। यह देख वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गोपीगंज कोतवाली प्रभारी केके सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे। अपर उप जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव, तहसीलदार देवेंद्र यादव सहित प्रशासनिक अमला भी वहां पहुंच गया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था। करीब ढाई घंटे बाद जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह मौके पर पहुंचे और उसे न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए समझाया। कहा कि जमीन की नाप कराकर देखा जाएगा। अगर तुम्हारे हिस्से पर निर्माण होगा तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लगभग तीन बजे वह नीचे उतरा। प्रशासन ने निर्माण कार्य रोकवा दिया। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को पैमाइश होने के बाद निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक मिट्टी का तेल और माचिस लेकर चढ़ा था। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज की कार्यप्रणाली पर भी वह नाराजगी जता रहा था। आरोप लगा रहा था कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने निर्माण कार्य नहीं रुकवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें