फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ओपीडी में पहुंचे 1159 मरीज, 76 का इमरजेंसी में उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बदलते मौसम के बीच सोमवार को रिकॉर्ड 1159 मरीज जिला अस्पाल की ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे। इसके अलावा इमरजेंसी वॉर्ड में भी 76 मरीजों की भारी भीड़ रही। इस सीजन में पहली बार मरीजों की ओपीडी एक हजार के पार पहुंची। मरीजों की भीड़ सुबह से दोपहर दो बजे तक लगी रही। जिसमें अधिकतर मरीज स्कीन संबंधी समस्या के साथ-साथ घबराहट और उल्टी-दस्त की समस्या के पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार को हुई दो घंटे बारिश के बाद से ही उसम का असर बढ़ गया है। बीते दिनों से मौसम तल्ख तो नहीं है, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। बदले मौसम का असर है कि सोमवार को जब रविवार की छुट्टी के बाद अस्पताल खुले से मरीजों की भारी भीड़ अस्पताल में पहुंच गई। डॉक्टरों की ओपीडी के सामने मरीजों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। यह नजारा दोपहर दो बजे ओपीडी चलने तक बना रहा। ओपीडी के अलावा इमरजेंसी में भी मरीजों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। सोमवार को ओपीडी में रिकॉर्ड 1159 और इमरजेंसी में 76 मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि अधिकतर मरीज बदले मौसम के इफेक्ट से ग्रसित नजर आए। इससे बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक रही। बच्चों में जहां स्कीन के साथ उल्टी दस्त की समस्या देखने को मिल रही है। वहीं बुर्जुगों में हाईबीपी, घबराहट की समस्या है।

कोट

मौसम बदलने के दौरान लोगों को सामंजस्य बैठाने में मुश्किल होती है। इसमें बच्चों और बुजुर्गों के साथ यह समस्या अधिक होती है। बारिश के बाद मौसम बदला है। उसम बढ़ी है। इसलिए सेहत का खासा ध्यान रखने की आवश्यकता है। खानपान के साथ हमें अपने रहन-सहन में सुधार लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. प्रदीप यादव, फिजीशियन,जिला अस्पताल



इन बातों का रखें ध्यान

-तैलीय खाद्य पदार्थ से बचें

-पानी उबाल कर पीएं

-कच्चे सामानों का सेवन कम करें

-ठंडी चीजों से भी करें परहेज

-इम्युनिटी बढ़ाने वाले चीजों का करें सेवन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें