फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यौरा न देने पर भाजपा प्रत्याशी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। चुनावी खर्च का ब्योरा न देने पर भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद को चेतावनी दी गई है। उन्होंने आठ मई तक खर्च का लेखाजोखा प्रस्तुत करने की मोहलत मांगी है। क्षेत्र के प्रमुख प्रत्याशियों में रमाकांत यादव खर्च करने में अब तक सबसे आगे हैं।
विज्ञापन

छठवें चरण में 12 मई को भदोही संसदीय सीट पर मतदान होगा। अधिसूचना जारी होने के बाद से ही राजनीतिक दलों की ओर से होने वाले खर्च को प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाता है। आयोग की ओर से तय रकम से अधिक खर्च करने पर प्रत्याशी की उम्मीदवारी तक पर भी संकट आ सकता है। प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से टीमों का गठन किया गया है। भाजपा से रमेश बिंद, कांग्रेस से रमाकांत यादव, गठबंधन से रंगनाथ मिश्र, एनसीपी से अखिलेश द्विवेदी, पूर्वांचल क्रांति दल से रामसखा त्रिपाठी समेत कुल 12 चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। निर्वाचन विभाग की ओर से तीन, पांच और आठ मई को तीन चरणों में खर्च का ब्योरा देने का समय निर्धारित किया गया है। पहले चरण में खर्च का ब्योरा न देने पर कांग्रेस समेत 10 प्रत्याशियों को नोटिस भेजा गया था। दूसरे चरण में भाजपा को छोड़ कर सभी प्रत्याशियों ने खर्च का लेखाजोखा प्रस्तुत कर दिया। वरिष्ठ कोषाधिकारी धर्मेंद्रपति त्रिपाठी के मुताबिक गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र अब तक 11 लाख 53 हजार, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रमाकांत यादव 13 लाख 50 हजार खर्च कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि खर्च का ब्योरा न देने के कारण भाजपा प्रत्याशी को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें