फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रो पर खामियां मिलने पर भड़के एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरियावां। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उप जिलाधिकारी भदोही रमेश कुमार ने शुक्रवार को सुरियावां के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्रों पर खामियां मिलने पर नाराजगी जताई और संबंधित कानूनगो को तीन दिन के अंदर सुधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मतदान के लिए एक पखवाड़े का समय बचा है, लेकिन कई मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं अब भी मयस्सर नहीं हो सकीं। समय रहते व्यवस्थाएं सही न हुईं तो मतदान कार्मिक से लेकर सुरक्षाकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम रमेश कुमार सुरियावां नगर पंचायत के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय प्रथम, द्वितीय, जूनियर हाई स्कूल और प्राथमिक विद्यालय सीतारामपुर सहित कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया। सभी केंद्रो पर साफ-सफाई नहीं मिली। शौचालय की व्यवस्था दूर मिलने के साथ बूथों पर स्लोगन नहीं लिखे मिले। उन्होंने कानूनगो श्यामलाल को निर्देश दिया कि कमियों को दूर किया जाए। मतदान केंद्रों की साफ सफाई पर अधिशासी अधिकारी से दूर करने को कहा। मतदान केंद्रों के पास अवैध अतिक्रमण अविलंब हटाने के लिए कहा। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीलदत्त दुबे, कानूनगो दीनदयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें