भदोही। भदोही लोकसभा चुनाव के लिए 16 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरु होगी। जिला प्रशासन इसके पहले मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए जी जान से जुटा हुआ है। तहसील कर्मी दिन दिन भर नई मतदाता सुची जांच कर त्रुटियों को दूर करने में लगे हुए हैं। राजस्वकर्मियों का कहना है कि एक एक नाम को मूल आवेदन से मिलान किया जा रहा है ताकि कोई कमी न रह जाए। उनका कहना है कि आयोग के निर्देश पर अभी भी नए नाम जोड़े जा सकते हैं।
एसडीएम रमेश कुमार ने निर्देशित किया है कि मूल आवेदन का सूची मे दर्ज नाम से मिलान करें। अशुद्धियों से मुक्त मतदाता सूची बनाने पर जोर दिया। इसके लिए राजस्व क र्मी दिन दिन भर काम में लगे हैं। इस बार दिव्यांगों के नाम न छूटे इस पर जोर है। सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि अपना अपना क्षेत्र खंगाल लें ताकि कोई नाम न छूट पाए। लेखपाल रामा गिरी, घनश्याम वर्मा ने बताया कि मिलान के पश्चात अंतिम प्रकाशन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय भेजा जाएगा। इसमे श्रीप्रकाश, अनुराग चौधरी, हरिकेश पांडेय, अखिलेश्वर राम तिवारी, कामेश्वर नाथ मिश्र, अमित चौधरी, संगीता गुप्ता, प्रीती केसरवानी, परवेज हसन, रवींद्र सिंह, अनिल कुमार, केशरी नंदन पांडेय आदि लगे रहे।