फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार धमके डीजे और डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला जज संतराम, डीएम राजेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने मंगलवार शाम को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इससे परिसर में खलबली मच गई। करीब एक घंटे तक अफसरों ने एक-एक बैरक का अवलोकन किया। कारागार प्रशासन को साफ-सफाई की हिदायत दी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को पांच बजे जिला जज संतराम, डीएम राजेंद्र प्रसाद, पुलिस अधीक्षक राजेश एस और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार जिला कारागार पहुंचे। आला अधिकारियों के अचानक पहुंचने से वहां तैनात बंदी रक्षक हड़बड़ा गए। सभी अधिकारी पांच से छह बजे तक कारागार के अंदर ही रहे। इस दौरान एक-एक बैरक में जाकर बंदियों से मिले। रसोई कक्ष में जाकर साफ-सफाई को देखा। अधिकारियों ने बंदियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं और खान-पान की जानकारी ली। कहा कि समय-समय पर बंदियों का चेकअप कराया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान जेल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि एक घंटे की जांच में सबकुछ सामान्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें