फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित पांच अफसरों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के तीनों तहसीलों पर मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक बार फिर अधिकतर मामले लंबित रह गए। 247 प्रार्थना पत्रों में मात्र नौ का ही निस्तारण हो सका। औराई में अनुपस्थित पांच ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पांच अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोका गया।
ज्ञानपुर तहसील परिसर में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान आयोजित किया गया। डीएम ने ने कहा कि दूर-दराज ग्रामीण अंचलों से आने वाले फरियादियों के समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कराएं। डीएम ने राजस्व और पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि दोनों विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। विभिन्न विभागों से आए 100 प्रार्थना पत्रों में दो का निस्तारण हो सका। इस मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एसडीएम कविता मीना, सीओ रामकरन,बीएसए अमित ुमार, शैलेंद्र भूषण, कृषि अधिकारी अशोक कुमार, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

औराई संवाददाता के अनुसार, तहसील सभागार में एसडीएम अभय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। एसडीएम ने अनुपस्थित होने पर पांच अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोका और अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए संस्तुति की। जिन अधिकारियों के खिलाफ लिखा उनमें खंड शिक्षा अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, चकबंदी अधिकारी आदि रहे। इस दौरान आए 63 प्रार्थना पत्रों में तीन का निस्तारण हुआ। मौके पर सीओ यादवेंद्र, बीडीओ श्यामजी, कोतवाली प्रभारी केके सिंह आदि रहे। भदोही तहसील में एएसपी डॉ. संजय कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों के कुल 84 प्रार्थना पत्र आए जिसमें चार का निस्तारण हुआ और शेष को एक सप्ताह में निस्तारित करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें