फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक कल्याण के लिए गूंजे देवी आराधना के मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कौलापुर। गुप्त नवरात्र में धनापुर स्थित विधायक आवास में आयोजित नौ दिवसीय सहस्रचंडी महायज्ञ में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए होड़ सी मच गई थी। पूरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार गूंजते रहे।
विज्ञापन

प्रयागराज से आए आचार्य वेद प्रकाश शास्त्री की अगुवाई में 18 ब्राह्मणों ने वेद मंत्र पढ़े। अग्नि प्रज्वलन के बाद हवन-पूजन, आरती और आहुतियों से वातावरण देवीमय होता रहा। यजमान ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने सपत्नीक आहुति डाली। आचार्यों ने संपुटात्मक और हवनात्मक यज्ञ की महिमा का बखान किया। आचार्य वेद प्रकाश शास्त्री ने कहा कि गुप्त नवरात्र में सहस्रचंडी महायज्ञ विशेष फलदायी होता है। लोक कल्याण के निमित्त आयोजित यज्ञ में एक-एक आहुति देवी-देवताओं का अंश है। इस दौरान बाहर से मंगाए गए सफेद कमल के फूल और देवी को पसंद अन्य पुष्प अर्पित किए गए। यज्ञ का समापन 14 फरवरी को होगा। इसके बाद महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें