फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सम्मेलन में भागीदारी को मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा इकाई की बैठक गुरूवार को शाम 5 बजे दरोपुर में हुई। बैठक 17 फरवरी को ज्ञानपुर में होने वाले कार्यकर्त्ता सम्मेलन में सहभागिता के लिए विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष राजेश गौतम ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से भाजपा व उसके सहयोगी दलों के नेताओं की नींद उड़ गई है। यही कारण है कि वे अनाप शनाप बयान दे रहे है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए बजट में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया लेकिन जनता पूर्व के वर्षों के बजट में हुई घोषणाओं को लेकर आक्रोश मे है। कहा कि 100 स्मार्ट सिटी पर अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका। पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 लाख रुपये खातों में देने के जो वादे किए वह अब तक पूरा नहीं हुआ और फिर से वोट मांगने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि नोटबंदी से कितने करोड़ लोग बेरोजगार हो गए सरकार ने आंकडों को दबा कर रखा है। गंगा सफाई के काम में अरबो रुपयों की बंदरबांट हो गई लेकिन अब तक गंगा मईया दूषित ही है। लोगों से 17 फरवरी के सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि लोकसभा चुनाव से ठीक होने वाले इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रत्यक कार्यकर्ताओं को पहुंचना होगा। कृष्ण कुमार पाल, कमलाशंकर भारती, रायचंद गौतम, रतनलाल यादव, सुनील कुमार, कड़ेशंकर भारती, कुलदीप गौतम, अमित कुमार, जिलाजीत, अरविंद मौर्य, संजय प्रजापति, समरजीत पासी, जयशंकर पाल, राजनाथ पाल, संदीप यादव, अमजद अली, बबलू, अंकित पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें