फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्डन पब्लिक इंटर कालेज का वार्षिक खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। मार्डन पब्लिक इंटरमीडिएट कालेज के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के बालक वर्ग में गोपी यादव और बालिका वर्ग में कविता अव्वल रहे। दोनो को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। खेलों के समापन के दिन बुधवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर ने विजेताओं को सम्मानित किया।
23 जनवरी से प्रारंभ हुए खेलों का आज समापन हो गया। समापन के दिन कबड्डी, खो-खो, वालीबाल व दौड़ प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कबड्डी में 11वीं व 12वीं कक्षाओं के छात्रों के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ। जिसमे 11 वीं के छात्र विजेता रहे। बालक वर्ग खो-खो में कक्षा 9वीं और बालिका वर्ग खोखो में कक्षा 10वीं की टीम ने बाजी मारी। वालीबाल के बालक वर्ग ने कक्षा 9वीं ने 10 वीं को पराजित किया। इसी प्रकार 1600 सौ मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में गोपी यादव, 800 मीटर दौड़ में अभिषेक पांडेय, कक्षा 9 के 400 मीटर दौड़ में मंजेश यादव प्रथम, कक्षा 8वीं के 400 मीटर दौड़ में नीरज गौतम प्रथम, कक्षा 11वीं के 100 मीटर में सूरज यादव प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग के 200 मीटर रेस में 10वीं की कविता यादव प्रथम, कक्षा 6वीं के 200 मीटर में लक्ष्मी यादव प्रथम, कक्षा 9वीं के 100 मीटर में खुशी यादव प्रथम रहे जिन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक डा.विजय नरायण वर्मा, प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार यादव, मोहनलाल पाल, रामजीत यादव, राकेश कुमार, सुभाष चंद्र, पवन मौर्य, सुषमा श्रीवास्तव, सुशीला यादव, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें