फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी पार्क में मनाई गई गांधी की पुण्यतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओर से कमेटी के सदस्य जगदीश पासी के नेतृत्व में मंगलवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि नगर स्थित गांधी पार्क में मनाई गई। कहा गया कि आज भी गांधी लोगों की आत्मा में बसे हुए हैं। गांधी और देश एक- दूसरे के पूरक हैं। गांधी के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती हैं। पीसीसी सदस्य सुरेश उपाध्याय ने कहा कि गांधी एक विचारधारा के रूप में जाने जाते हैं। इनको समझने और जानने की जरूरत है। पीसीसी सदस्य माबूद खां ने बताया कि देश सदैव गांधी के त्याग, तपस्या, अहिंसा, स्वच्छता का ऋणी रहेगा। इस दौरान जगदीश पासी, सुरेश उपाध्याय, माबूद खां, राजेश पाण्डेय, आनंद उपाध्याय, हीरामणि चौबे, जान मोहम्मद, रितेश उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें