फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को प्रति एकड़ मिले छह हजार मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव से पूर्व केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में खेतीबारी के हिसाब से किसानों को मुआवजा मिले। जिससे उनकी माली हालत बेहतर हो सके। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को पत्र भेजकर बजट में इसे समाहित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ढाई एकड़ तक के किसानों को प्रति एकड़ छह हजार आर्थिक मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को भेजे पत्र में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि सूबे के किसानों के लिए ऋणमाफी और अनाज के दाम बढ़ाना पर्याप्त समाधान नहीं है। गाढ़ी कमाई और कर्ज लेकर खेतीबारी करने वाले किसानों को तमाम परेशानी से जूझना पड़ता है। इसलिए सरकार ढाई एकड़ तक के किसानों को आर्थिक मदद दे। प्रति एकड़ छह हजार रूपये किसानों के खाते में आर्थिक मुआवजे के रूप में दिया जाए। उन्होंने यह भी मांग किया कि किसानों के उत्पाद को सुरक्षित रखने के लिए बाजारों में कोल्ड स्टोर, गोदाम आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। जिससे आलू, गेहूं और चावल नष्ट न हो सके। जरूरत के समय किसान उसे बाजार में बेच सके। सुरक्षित रखने की व्यवस्था न होने से किसान उसे औने-पौने दामों में बेच देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें