ऊंज। दो दिन पहले जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने डीघ क्षेत्र का दौरा कर अव्यवस्थाओं को लेकर जहां अधीनस्थों को कड़ी फटकार लगाई वहीं अफसर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। मामला स्वास्थ्य महकमे से जुड़ा हो अथवा गांवों को निर्मल बनाने का। हर जगह-जगह अव्यवस्थाओं का ही बोलबाला दिख रहा। डीघ क्षेत्र के दर्जनों गांवों को लाखों रुपये की सौगात देकर प्रशासनिक अमले ने जिस सोच को संजोया था उस पर जिम्मेदार कहीं से भी खरा नहीं उतर सके। गांवों में सुरसा की तरह व्याप्त गंदगी, टूटे-फूटे लिंक और चकमार्ग, जाम पड़ीं नालियां, बदहाल पड़े शौचालयों के कारण ग्रामीण नाराज है। करीब आधा दर्जन बार नोडल अधिकारी अनिल कुमार भी जिले में आए पर वह भी डीघ के गांवों में नहीं पहुंच सके।