फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी पंचायत में रिफिल कराने को किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
नईबाजार। इंडियन आयल के निर्देश पर गुरूवार को गुलौरा में एलपीजी पंचायत का आयोजन किया गया। गैस एजेंसी व शासन द्वारा चयनित एनजीओ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पंचायत में उज्जवला योजना के लाभार्थियों के साथ मिल बैठ कर ईंधन गैस के इस्तेमाल में आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

एजेंसी संचालक डा.विनोद कुमार सोनकर ने कहा कि उज्जवला योजना के लाभार्थि ईंधन गैस का उपयोग नहीं कर रहे हैं जिससे योजना के उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हो रही है। कहा कि कुल लाभार्थियों के एक प्रतिशत लोग ही ईंधन का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें ईंधन गैस कीमतों, मिलने वाली सब्सिडी से अवगत कराते हुए यह भी बताया गया कि उन्हें बैंक खाते में सब्सिडी की रकम पहुंचेगी। बताया कि लोगों को प्रेरित करने के लिए एजेंसी द्वारा 50 रुपये छूट की योजना चलाई जा रही है। पंचायत में ईंधन गैस से सुरक्षा उपायों के बारे में भी बताया गया। कहा कि सरकार अब ऐसे राशन कार्ड धारकों को भी उज्जवला योजना में कनेक्शन देगी जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं है। पंचायत में संदीप यादव, मोती लाल, बरसाती पटेल, तौफीक अंसारी, राजीव मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें