फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब सर्वणों को भी मिलना चाहिए आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट को लागूू कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का आठ दिवसीय क्रमिक अनशन में बुधवार को सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया गया। अनशनकारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

आरक्षण का वर्गीकरण करने और सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट को कैबिनेट में स्वीकृत कराकर तत्काल लागू करने की मांग पर अड़ी सुभासपा का धरना तेज होता जा रहा है। धरने के तीसरे दिन पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कहा कि वह अपनी मांगों की अनदेखी को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदेश महासचिव राहुलदेव रावत ने कहा कि आरक्षण के मामले में सवर्णों के साथ अन्याय हो रहा है। गरीब सवर्णों को भी आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। वरना पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष नागेश्वर राजभर ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर जिला प्रशासन और सरकार गंभीर नहीं हैं। अब वह नागरिकों के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं करेंगे। 24 से 31 दिसंबर तक आठ दिवसीय क्रमिक अनशन के दौरान सरकार उनकी मांग नहीं मानी गई तो व्यापक आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। इस मौके पर रामलाल गौतम, रेखा दूबे, अमरजीत, सुनील यादव, गंजा दूबे, प्रवीण दीक्षित, गीता देवी, संतरा देवी, सुमन रावत, गीता माली, मनभावती, राजमणि बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें