फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नु्कड़ नाटकों के जरिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन का सपना पूरा करने के लिए नगर पालिका नुक्कड़ सभाओं और नाटकों का भी सहारा ले रही है। मंगलवार को नगर में दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें इंदौर से आई नाटक मंडली ने जगह जगह लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने सोमवार और मंगलवार को शहर के भिन्न भिन्न स्थानों पर भीड़ एकत्र कर ‘स्वच्छता ही सेहतमंद रहने की चाबी है’ विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से दूषित वातावरण के प्रभाव, उनसें आम आदमी को होने वाली समस्याएं बिमारी, मच्छरों के प्रकोप, जगह जगह कूड़े के अंबार से पर्यावरण और शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

नाटक मंडली का नेतृत्व कर रही इंदौर की नेहा डुबोलिया ने पकरी तिराहा, कुशियरां, अहमदगंज रेलवे फाटक, चौरी रोड़, मर्यादपट्टी, विवेकानंद चौराहा, रजपूरा चौराहा, नेशनल कालेज तिराहा आदि मार्गों पर लोगों को जागरुक किया। सुबह 10 बजे नाटक मंडली को मर्यादपट्टी से पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 तक पालिका क्षेत्र को पूरी तरह स्वच्छ नगर पालिका बनाना है। कार्यक्रमों के दौरान लोगों को पालीथिन के प्रयोग और उसके दुष्परिणामों से भी अवगत कराया गया। इस दौरान नितिन सेठ, अशोक पाल, अमित कुमार, हरिश्चंद्र, सत्यम शुक्ला, आयुश गुप्ता, अभिषेक नारायण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें