फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। केएनपीजी कॉलेज में बुधवार से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी कक्षाओं में सीसीटीबी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा के दौरान सभी इलेक्ट्रानिक सामाग्री को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य पीएन डोंगरे ने बताया कि महत्मा गांधी काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षा कराने के लिए जिले में नौ महाविद्यालयों को सेंटर बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। प्रथम पॉली की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:30 बजे और सेकेंड पॉली की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए महाविद्यालय की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें