जंगीगंज। क्षेत्र के सराय जगदीश गांव में मंगलवार को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से नई रोशनी के योजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अल्पसंख्यक महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ उसका प्रशिक्षण दिया गया।
केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से नई रोशनी के तहत अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए डोर टू डोर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, डिजिटल, साक्षरता और जीवन कौशल समेत सरकार की ओर से संचालित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिसके तहत जनताहित कार्यकारिणी सेवा समिति बरौत और प्रयागराज की संयुक्त टीम ने सरायजगदीश, बिरनई, मैलौना, दरवासी, गोधना में साप्ताहिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। योजना में चयनित लाभार्थीयों को प्रशिक्षण के साथ छह सौ रूपये के साथ प्रशिक्षित प्रमाण पत्र दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विनोद कुमार जायसवाल ने किया। इस मौके पर विजयशंकर शुक्ल, धनंजय मिश्रा, प्रकाश नाथ मिश्र, राजनाथ मिश्र, कड़ेदीन मिश्र, अवनीश मिश्र, अरविंद शुक्ल, योगेंद्र सिंह, सुरेश बिंद, मोहिनी सिंह, रुणा पदमाकर, शोभा सिंह, नाजरीन बेगम, शाहिदा, पिंकी, गुड़िया, शहनाज बानी, शाहीन, रूबी बानो आदि मौजूद रहीं।